बाराबंकी: मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद शुरू हुई विकास कार्यों में धांधली की जांच
दरियाबाद/बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद विकास खंड के बीकापुर ग्रामसभा में प्रधान द्वारा विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुये ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने मौके पर पहुंची और गांव में विकास कार्यों की गहनता से जांच की। इसे लेकर गांव में अफरातफरी की स्थिति रही। …
दरियाबाद/बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद विकास खंड के बीकापुर ग्रामसभा में प्रधान द्वारा विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुये ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने मौके पर पहुंची और गांव में विकास कार्यों की गहनता से जांच की। इसे लेकर गांव में अफरातफरी की स्थिति रही।
दरियाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत के बीकापुर निवासी देवी शरण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शौचालय निर्माण मेड़बंदी सहित सीसी मार्ग, तालाब खुदाई आदि विकास कार्यों में ग्राम प्रधान संतोष कुमार सहित स्थानीय ब्लाक के कर्मचारियों की मिलीभगत से अनियमितता एवं धांधली का आरोप लगाया था व शिकायत कर जांच की मांग की थी।
शिकायत के बाद तीन सदस्यीय टीम एडीओ कॉपरेटिव आशुतोष चंद्र मिश्रा एडीओ एग्रीकल्चर ओम प्रकाश व जेई ए के सिंह की टीम ने शुक्रवार बीकापुर पहुंच कर विकास कार्यों की जांच की। एडीओ कॉपरेटिव आशुतोष मिश्रा ने बताया जांच चल रही है दस्तावेजी परीक्षण बाकी है। दस्तावेजी परीक्षण कर रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंप दी जाएगी।
