बरेली: रुहेलखंड चौकी इंचार्ज समेत 13 दरोगा बदले गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लंबे समय से रुहेलखंड चौकी पर तैनात दरोगा को एसएसपी ने हटाकर चौकी अस्पताल की जिम्मेदारी दी है। साथ ही छह दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। थाना शाही के एसआई को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, बाहर से आए दरोगाओं को नई तैनाती दी गई है। शुक्रवार सुबह एसएसपी …

बरेली,अमृत विचार। लंबे समय से रुहेलखंड चौकी पर तैनात दरोगा को एसएसपी ने हटाकर चौकी अस्पताल की जिम्मेदारी दी है। साथ ही छह दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। थाना शाही के एसआई को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, बाहर से आए दरोगाओं को नई तैनाती दी गई है।

शुक्रवार सुबह एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 13 दरोगाओं का चार्ज बदल दिया। इनमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुभाष चंद, दरोगा इतेश तोमर को हाफिजगंज, ब्रह्मपाल सिंह को शाही, राजीव कुमार को हाफिजगंज, देशराज सिंह को भोजीपुरा, वीरेंद्र सिंह को शाही और दरोगा तारीफ सिंह यादव को जनसूचना सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

बभिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह को नवाबगंज की कुंडरा कोठी चौकी का चार्ज दिया गया है। वहीं, कुंडरा कोठी चौकी पर तैनात दरोगा सुरेश पाल सिंह को थाना क्योलड़िया भेजा गया है। जिला अस्पताल चौकी पर तैनात दारोगा सचिन शर्मा को कैंट की बभिया चौकी भेजा गया है। वहीं, लंबे समय से रुहेलखंड चौकी पर तैनात दरोगा कुलदीप कुमार को जिला अस्पताल चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही शिकायतों के चलते थाना शाही में तैनात दारोगा राजपाल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

संबंधित समाचार