अयोध्या: मारपीट, बलवा और आगजनी के मामले में दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की महाराजगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए मारपीट, बलवा और आगजनी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव मड़ना में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट और बलवा हुआ था। मामले में मौके …

अयोध्या। जनपद की महाराजगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए मारपीट, बलवा और आगजनी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव मड़ना में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट और बलवा हुआ था। मामले में मौके पर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई थी। शिकायत पर महाराजगंज थाना पुलिस ने बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और आगजनी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया था।

शनिवार क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराधियों अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत महाराजगंज थाना पुलिस ने कुर्की चौराहे के पास कन्हैया यादव और धर्मवीर यादव उर्फ रिंकू यादव निवासीगण मड़ना थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन दोनों की थाने में दर्ज बलवा, मारपीट और आगजनी के एक मुकदमे में तलाश थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का पहले से दर्ज मुकदमे में चालान किया है।

संबंधित समाचार