बरेली: बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोगों ने ली सपा की सदस्यता
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग दलों से नेताओं का समाजवादी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने इंजी. एके सिंह के साथ अन्य दलों से आए इंजी. शिवम् कुमार सिंह कटका, रमन, अंगूरी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान, गोपेन्द्र …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग दलों से नेताओं का समाजवादी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने इंजी. एके सिंह के साथ अन्य दलों से आए इंजी. शिवम् कुमार सिंह कटका, रमन, अंगूरी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान, गोपेन्द्र सिंह, विछुरैया के पूर्व प्रधान गुड्डू सिंह, अरतछेड़ी के अतुल कुमार सिंह, इस्माईलपुर के कौशल कुमार सिंह, लालफाटक के श्यामवीर सिंह तोमर, पूर्व सैनिक संजू सिंह के साथ पहुंचे सैकड़ों समर्थको को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा अलग-अलग दलों के नेता बड़ी संख्या में सपा में शामिल हो रहे हैं। ये बताता है कि 2022 में यूपी में क्या होने वाला है? मैं सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने यह भी कहा सपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं विकासवादी सोच से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर, महासचिव सतेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, महिला सभा की अध्यक्ष भारती चौहान, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल साहू, नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य हेमंत सिंह राणा, रेहाना बी, किरन आर्या आदि प्रमुख रूप से मैजूद रहे ।
हेमंत समाजवादी युवजन सभा के विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त
शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा (सयुस)के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें बरेली के वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता हेमंत सिंह राणा को सयुस का विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। पद की जिम्मेदारी मिलते ही हेमंत सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। बोले, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। भाजपा नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी हमेशा सद्भाव, सबका सम्मान तथा सबके हित में काम करने में विश्वास करते हैं। इसलिए अब निश्चित ही जनता 2022 के चुनाव में यूपी में बदलाव के लिए तैयार है।
नवीन जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव समेत पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने हेमंत सिंह राणा को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
