बाराबंकी: प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चाय पर चर्चा सत्र का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज संजय कुमार शुक्ल द्वारा आज 30 प्रधानाध्यापकों के साथ चाय पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का आयोजन प्रधानाध्यापकों से सीधा संवाद स्थापित करना, प्रेरणा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विद्यालय स्तर पर आने वाली परेशानियों पर चर्चा करना एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय के बीच सीधा …

बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज संजय कुमार शुक्ल द्वारा आज 30 प्रधानाध्यापकों के साथ चाय पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का आयोजन प्रधानाध्यापकों से सीधा संवाद स्थापित करना, प्रेरणा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विद्यालय स्तर पर आने वाली परेशानियों पर चर्चा करना एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय के बीच सीधा सामंजस्य स्थापित करना था।

इस सत्र में आईसीटी के प्रयोग के साथ समस्त विद्यालय प्रबंधन संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बेहद अनौपचारिक व अनूठे तरीके से आयोजित इस चर्चा में समस्त प्रधानाध्यापकों ने बेझिझक अपनी बात रखी व विद्यालय स्तर की परेशानियों को लेकर अपने सुझाव रखे। संजय कुमार शुक्ल ने सभी के सुझावों को ध्यान से सुना व अनूठे प्रयोग करने वाले अध्यापकों को प्रोत्साहित करने के साथ और अधिक प्रयास करने को कहा।

सत्र के बीच में पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट आदि से संबंधित कई रोचक गतिविधियां करायी गयीं। अंत में सभी प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल द्वारा सितंबर, 2021 तक प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त कर लेने की शपथ दिलाई गयी। उक्त कार्यक्रम में 30 प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ अकादमिक रिसोर्स पर्सन शिव सागर सिंह, डॉ अनीता गुप्ता, सुभाष चन्द्र, पीयूष श्रीवास्तव, रेनू सिंह तथा की रिसोर्स पर्सन केशव सिंह भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार