लखीमपुर खीरी: हिस्ट्रीशीटर की एक करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त
गोला गोकर्णनाथ खीरी, अमृत विचार। तहसीलदार गोला ने शनिवार को ग्राम भुसौरिया में एक हिस्ट्रीशीटर की अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ पंद्रह लाख रुपए की संपत्ति जप्त की। जानकारी के अनुसार, जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार गोला विपिन कुमार द्विवेदी ने बालकृष्ण उर्फ बनिया पुत्र चेतराम निवासी …
गोला गोकर्णनाथ खीरी, अमृत विचार। तहसीलदार गोला ने शनिवार को ग्राम भुसौरिया में एक हिस्ट्रीशीटर की अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ पंद्रह लाख रुपए की संपत्ति जप्त की।
जानकारी के अनुसार, जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार गोला विपिन कुमार द्विवेदी ने बालकृष्ण उर्फ बनिया पुत्र चेतराम निवासी ग्राम भुसौरिया का एक मकान दो मंजिला (1500 वर्ग फीट, कीमत 80 लाख), 300 वर्ग फीट का प्लाट (कीमत 15 लाख) और कृषि योग्य भूमि गाटा संख्या 1518 (कीमत 20 लाख रुपए) कुल मिलाकर एक करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।
तहसीलदार ने अमृत विचार को बताया कि बालकृष्ण के ऊपर तकरीबन 20 मुकदमे लंबित हैं। वाद संख्या 0024/21 के अनुपालन में अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान गोला कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडे मौके पर उपस्थित रहे।
