बरेली: खूंखार कुत्तों ने चार बच्चों को फिर बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों ने आतंक हावी है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। ऐसे में बच्चे घर निकलने में डर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को भी कुत्तों के हमले से चार बच्चे घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल …

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों ने आतंक हावी है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। ऐसे में बच्चे घर निकलने में डर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को भी कुत्तों के हमले से चार बच्चे घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है। लगातार कुत्तों के आंतक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का महौल है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव के सदाकत ने बताया कि उनका छोटा बेटा अयाज शुक्रवार की शाम अपने साथ के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी नाक पर और अन्य बच्चों पर कुत्ते ने हमला किया तो बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए। उसके बाद किसी तरह बच्चों को कुत्तों से बचाया। आसपास के लोगों के कहना है कि कई बार आदमखोर कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक उन्हें कोई पकड़ने नहीं आया है।

नगर निगम की लापरवाही से हो रहीं घटनाएं
गांव के लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लगभग एक साल पूर्व भी आधा दर्जन बच्चों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया था। इसके बाद नगर निगम ने कुत्तों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई है। अब एक साथ चार बच्चों पर कुत्ते के हमले के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। डर की वजह से बच्चे घरों में कैद हैं। सूचना देने पर कोई सरकारी टीम अभी तक नहीं पहुंची है। इससे मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है।

पहले भी जा चुकी हैं जानें
कुत्तों के हमले का ये कोई पहला मामला नहीं बल्कि इसके पहले भी बच्चे कुत्तों के हमले में कई लोग अपनी जान गवां चुके है। बरेली की बहेड़ी तहसील में कुत्तों के हमले में सबसे ज्यादा मौत हुई है। बच्चों की मौत के बाद प्रशासन बड़े बड़े दावे करता है और अभियान भी चलता है, लेकिन कुछ दिनों बाद प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठ जाता है। सीबीगंज के बंडिया गांव में और पस्तोर कॉलोनी में कुत्तों के हमले में एक बच्ची और लड़के की जान जा चुकी है।

अवैध बूचड़खाने से कुत्ते हुए हिंसक
जिले में अभी भी कई जगह चोरी छिपे पशु काटे जाते है और उनके अवशेष खुले में फेक दिए जाते हैं, जिन्हें खाकर कुत्ते हिंसक होते जा रहे है और जब उन्हें मांस नहीं मिलता तो वो बच्चों पर हमला कर देते है। कुत्ते काटने के शिकार तमाम लोग जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने पहुंचते है।

संबंधित समाचार