बरेली: शोएब खान बने प्रसपा के प्रदेश सचिव
बरेली, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पार्टी का संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ करने का काम तेज कर दिया है। शनिवार को पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव के साथ मंथन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने प्रसपा के युवा नेता व उप्र सहकारी खादी ग्रामोद्योग वस्तु आपूर्ति एवं विपणन संघ के पूर्व निदेशक …
बरेली, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पार्टी का संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ करने का काम तेज कर दिया है। शनिवार को पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव के साथ मंथन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने प्रसपा के युवा नेता व उप्र सहकारी खादी ग्रामोद्योग वस्तु आपूर्ति एवं विपणन संघ के पूर्व निदेशक व बहेड़ी तहसील के शाहगढ़ निवासी शोएब खान को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
शोएब खान को प्रदेश सचिव बनाने से जनपद के सभी प्रसपा नेता व उनके शुभचिंतकों में काफी हर्ष है। पार्टी कार्यालय पर शोएब खान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव शोएब ने कहा कि जिस उम्मीद से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।
