बिजनौर: कोहरे के कारण दो रोडवेज ‌बसों की भिड़ंत, कई यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। जिले में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दो रोडवेज बसों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।हुए इस हादसे में एक बस में आग लग गई, जिसकी वजह से कई यात्री झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए  मेरठ रेफर कर …

बिजनौर, अमृत विचार। जिले में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दो रोडवेज बसों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।हुए इस हादसे में एक बस में आग लग गई, जिसकी वजह से कई यात्री झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए  मेरठ रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही डीएम रमाकांत पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह,सीओ, कोतवाल सहित अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया।

नजीबाबाद डिपो की बस रविवार सुबह बिजनौर से नजीबाबाद जा रही थी। तभी सामने से आ रही उत्तराखंड की बस और बिजनौर बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पता चला है कि घने कोहरे के कारण दोनों बसों में टक्कर हुई है। इस टक्कर में दोनों बस के ड्राइवर संदीप और प्रदीप सहित कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

संबंधित समाचार