गजरौला: सिपाही ने महिला कांस्टेबल के घर जाकर मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला। जिले में डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी ने थाना गजरौला में तैनात महिला सिपाही के घर जाकर उसके सीने में गोली मार दी। देर रात इजाल के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई। मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया था। जहां आरोपी सिपाही की हालत गंभीर …

गजरौला। जिले में डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी ने थाना गजरौला में तैनात महिला सिपाही के घर जाकर उसके सीने में गोली मार दी। देर रात इजाल के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई। मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया था। जहां आरोपी सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

जिला मुजफ्फरनगर निवासी महिला सिपाही मेघा चौधरी गजरौला की अवंतिकानगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। करीब छह बजे थाना सैदनगली में पीआरवी पर तैनात सिपाही मनोज कुमार तमंचा लेकर महिला सिपाही के घर पर पहुंचा और तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। उसके बाद सिपाही मनोज ने खुद को भी गोली मारकर लहुलूहान कर लिया।

गोली की आवाज और दोनों की चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद महिला सिपाही प्रिया मौके पर पहुंची और तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। घटना को सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस दोनों घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी ले गई जहां गंभीर हालत के चलते दोनों को मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनीति भी मौके पर पहुंच गईं और घटनास्थल का मुआयना किया। मुरादाबाद के एसपी सिटी अमित आनंद ने उपचार के दौरान महिला कांस्टेबल के मौत की पुष्टि की है।

संबंधित समाचार