बरेली: केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोविड-19 की वजह से पिछले दिनों शुरू नहीं हो सका पोलियो कार्यक्रम इस बार रविवार से शुरू हुआ। स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक अस्पताल में केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने बच्चों को दो बूंद पिलाकर पोलियो रविवार की शुरूआत की। डा. विनोद पागरानी ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस …

अमृत विचार, बरेली। कोविड-19 की वजह से पिछले दिनों शुरू नहीं हो सका पोलियो कार्यक्रम इस बार रविवार से शुरू हुआ। स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक अस्पताल में केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने बच्चों को दो बूंद पिलाकर पोलियो रविवार की शुरूआत की। डा. विनोद पागरानी ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त तो है, लेकिन फिर भी हमे सचेत रहना होगा। पूर्व आईएमए अध्यक्ष डा. आईएस तोमर ने पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का इतिहास बताया कि किस तरीके से यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार की मदद से 2011 में भारत को पोलियो से मुक्त कराया गया। इसके बाद सन 2014 में भारत को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा, शहर विधायक डा. अरुण कुमार, रवि प्रकाश अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आर एन सिंह, डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस अधिकारी पीवी कौशिक, रोटरी क्लब बरेली साउथ के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, डॉ. त्रिलोक चंद अरोड़ा, चंद्रप्रकाश, रोहित जिंदल, रमेश वार्ष्णेय, संजय गर्ग, हरीश मलिक , संजय अग्रवाल, राजीव बूबना, पंकज अग्रवाल, राजकुमार खंडेलवाल, संदीप मेहरा, अनिल मनोहर, राजीव तनेजा, दिनेश गोयल, राजीव खंडेलवाल, डॉ. सुनील कुमार, अनुपम कपूर, अशोक ठाकुर, विमल मल्होत्रा, अतुल अग्रवाल, अजय जसोरिया, दिनेश खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार