बरेली: आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड से मिलेगी राहत
अमृत विचार,बरेली। माघ महीने में भी कड़कड़ाती ठंड का कहर जारी है। सोमवार की सुबह आसमान में छाए बादलों के बीच घने कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि बाद में तेज धूप निकली। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार रात से कुछ राहत लोगों को मिल सकेगी। रविवार की तरह ही सोमवार …
अमृत विचार,बरेली। माघ महीने में भी कड़कड़ाती ठंड का कहर जारी है। सोमवार की सुबह आसमान में छाए बादलों के बीच घने कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि बाद में तेज धूप निकली। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार रात से कुछ राहत लोगों को मिल सकेगी।
रविवार की तरह ही सोमवार की सुबह कोहरे के चलते बस और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट होने से यात्री परेशान रहे। सुबह के समय घने कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। आधी रात के बाद से क्षेत्र में कोहरे की चादर छाने लगती है।
रविवार की सुबह 10 :30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। नेशनल हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
बस और ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान रहे। सुबह 11 बजे हल्की धूप निकल आई। लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की, लेकिन इस दौरान सर्द हवाओं के चलने से धूप बेदम साबित हुई। दोपहर में धूप खिलने के बावजूद लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। शाम ढलते ही सर्दी और बढ़ गई।
लोग अपने घरों में कैद हो गए। बाजार और रास्तों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं, पंत नगर विश्वविद्यालय के मौमस विशेषज्ञ प्रोफसर डा. आरके सिंह ने बताया कि ठंड का कहर अभी दो दिन और ऐसा ही बना रहेगा। कुछ स्थानों पर पाला पड़ रहा है, जिससे ठंड भी बढ़ी है और फसल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बताया कि मंगलवार रात से मौसम में बदलाव होगा। जिसके बाद ही शहर वासियों को ठंड से कुछ राहत मिल सकेगी।
