मुरादाबाद: रेलवे अस्पताल और पीएसी में भी होगा वैक्सीनेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग व निजी अस्पतालों के कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए अब रेलवे अस्पताल व 28वीं वाहिनी पीएसी को भी कोविड केंद्र के लिए चुना गया है। 4 और 5 फरवरी को शहर व ग्रामीण में 75 सेशन लगाए जाएंगे। गुरुवार को 36 सेशन केवल स्वास्थ्य वर्कर्स के लिए होंगे। जबकि शुक्रवार को 39 …

मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग व निजी अस्पतालों के कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए अब रेलवे अस्पताल व 28वीं वाहिनी पीएसी को भी कोविड केंद्र के लिए चुना गया है। 4 और 5 फरवरी को शहर व ग्रामीण में 75 सेशन लगाए जाएंगे।

गुरुवार को 36 सेशन केवल स्वास्थ्य वर्कर्स के लिए होंगे। जबकि शुक्रवार को 39 सेशन में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस दिन 26 सेशन में सेहत विभाग से जुड़े कर्मचारियों को को और 13 सेशन में पुलिस विभाग, प्रशासन, नगर निगम, पालिका के अधिकारी कर्मचारी का वैक्सीनेशन होगा।

दूसरे चरण में 16 हजार से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य है। इनमें से 10 फीसद को टीका लगाने का लक्ष्य पांच फरवरी को रखा गया है।

 

संबंधित समाचार