अयोध्या: पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे सुगंध मौजा कोटिया निवासी युवक सुरेश कुमार की मंगलवार सुबह पेड़ से गिरकर मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची खण्ड़ासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दिलीप कुमार ने …

अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे सुगंध मौजा कोटिया निवासी युवक सुरेश कुमार की मंगलवार सुबह पेड़ से गिरकर मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची खण्ड़ासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई दिलीप कुमार ने खंडासा पुलिस को दी तहरीर में कहा  कि उनके भाई सुरेश कुमार (35) मंगलवार सुबह 7 बजे पेड़ पर चढ़े थे अचानक उनका पैर डाल से फिसल गया था। जिससे पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज खंडासा अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार