हरदोई: शराबी को गाली देने से मना करने पर युवक की पीट पीटकर हत्या
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, मंगलवार को जब युवक ने गाली गलौज करने से मना किया तो शराबी ने फोन पर अपने साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से …
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, मंगलवार को जब युवक ने गाली गलौज करने से मना किया तो शराबी ने फोन पर अपने साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने भाई की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया है।हरपालपुर थाना क्षेत्र के हड़हा मजरा औहदपुर गांव निवासी शिवसिंह गांव के पास की सड़क पर खड़ा था।उसी समय रामप्रकाश मिरगांवा से ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर जा रहा था।वह नशे की हालत में था। उसने ट्रैक्टर को रोककर रामप्रकाश को गालीगलौज करने लगा। कुछ लोगो के समझाने पर रामप्रकाश जान माल की धमकी देते हुए चला गया।
इसके बाद आरोपी स्कार्पियो व ट्रैक्टर तथा एक मारुति बैन से लाठी डंडो से लैस होकर आ गए और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने कम्बू पुत्र सुखराम को लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।पुलिस ने भाई शिवसिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
