बरेली: सिगरेट के पैसे मांगने पर दबंगों ने की फायरिंग, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सिगरेट के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा और फायरिंग भी की। इसके बाद घर में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच …

अमृत विचार, बरेली। सिगरेट के पैसे मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा और फायरिंग भी की। इसके बाद घर में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी के जोगी नवादा के रहने वाले वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि 1 जनवरी की रात दस बजे वह दुकान पर बैठे थे। इसी बीच मोहल्ले के रहने वाले राहुल राठौर, अम्मी राठौर और रवि राठौर उनके यहां आए और सिगरेट मांगी। जब उन्होंने सिगरेट के पैसे मांगे तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया।

इसके बाद आरोपी अपने घर चले गए और थोड़ी देर बाद हाथों में तमंचे लहराते हुए फायरिंग की। घर का सामान भी तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर वहां हंगामा मच गया। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

जोगी नवादा में तीन लोगों ने फायरिंग की थी। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी

संबंधित समाचार