हरदोई: दुकान का ताला तोड़कर देसी शराब की 50 पेटियां चोरी
हरपालपुर/हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित देसी शराब की दुकान का बीती रात ताला तोड़कर चोरों ने 50 पेटी शराब और दुकान के कागजात चोरी कर लिए। दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव में राघवेंद्र प्रताप सिंह …
हरपालपुर/हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित देसी शराब की दुकान का बीती रात ताला तोड़कर चोरों ने 50 पेटी शराब और दुकान के कागजात चोरी कर लिए। दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव में राघवेंद्र प्रताप सिंह की देसी शराब की दुकान है। बीती रात सेल्समैन दुकान का ताला बंद करके चला गया। उसी समय रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखी 50 पेटी शराब और स्टॉक रजिस्टर सहित दुकान के कागजात चोरी कर लिए। सुबह सेल्समैन जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
