बरेली: मैच के दौरान तमंचे से की फायरिंग, भाजपा नेता घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। बच्चों के मैच के दौरान विकेट गिरने और चौके छक्कों पर तमंचा लहरा रहे दबंग के तमंचे से अचानक गोली चल गई, जिसके लगने से भाजपा नेता घायल हो गया। उसके बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां शुरूआती …

अमृत विचार,बरेली। बच्चों के मैच के दौरान विकेट गिरने और चौके छक्कों पर तमंचा लहरा रहे दबंग के तमंचे से अचानक गोली चल गई, जिसके लगने से भाजपा नेता घायल हो गया। उसके बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां शुरूआती उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

वही तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमे उसकी तलाश में लगी हुई है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना गांव निवासी 26 वर्षीय विकास चौहान पुत्र चंद्रभान ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते है। साथ ही भाजपा से युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष है।

मंगलवार की दोपहर वह प्रगृति नगर में मैच खेल रहे बच्चों का मैच देखने गए थे। आरोप है कि वहां पर प्रगृति नगर का ही रहने वाला कल्लू भी बैठा हुआ था। आरोप है कि कल्लू के पास तमंचा था। वह बार-बार तमंचे को हवा में लहरा रहा था।

हर विकेट गिरने और चौके छक्के पर वह तमंचा निकाल लेता था। विकास चौहान ने उसे समझाया और तमंचा लहराने से मना किया। इसी दौरान कल्लू ने तमंचे से फायर कर दिया और गोली विकास चौहान के पैर में लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चौहान जमीन पर गिर पड़ा। मौका देखकर कल्लू फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस से शिकायत करने के बाद विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कल्लू को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन वह फरार बताया जाता है।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जुए को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
सुनील कुमार, सुभाषनगर इंस्पेक्टर

संबंधित समाचार