बरेली: सुभाष नगर पुलिया के ओवरब्रिज के लिए एक सप्ताह में जारी हो सकता है बजट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर के सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे को स्मार्ट सिटी लिमिटेड इसी सप्ताह बजट देने की तैयारी में है। इसके लिए करीब 83 लाख रूपये दिया जाना है। जबकि दूसरी तरफ रेलवे बजट के इंतजार में है। अधिकारियों का दांवा है कि अगर बजट अवमुक्त हो गया तो …

अमृत विचार, बरेली। शहर के सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे को स्मार्ट सिटी लिमिटेड इसी सप्ताह बजट देने की तैयारी में है। इसके लिए करीब 83 लाख रूपये दिया जाना है। जबकि दूसरी तरफ रेलवे बजट के इंतजार में है। अधिकारियों का दांवा है कि अगर बजट अवमुक्त हो गया तो मार्च के पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे ने तैयारी कर ली है। क्योंकि उपरगामी सेतु के निर्माण पर खर्च होने वाले करीब 83 लाख 36 हजार रुपये को जल्द से देने के लिए सीईओ अभिषेक आनंद को 1 फरवरी को पत्र भेज कर बताया था। इसको देखते हुए सीईओ ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें तय हुआ है कि ओवरब्रिज के आगणन के अनुसार खर्च होने वाले धन को एक सप्ताह के भीतर अवमुक्त कर दिया जाए। ताकि उपरगामी सेतु का निर्माण शीघ्र शुरू हो सकें। जिससे लोगों को फायदा हो। नगर आयुक्त व सीईओ ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बनने वाले ओवरब्रिज के कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है।

सेटेलाइट पुल के सड़क निर्माण कार्य शुरू
शहर के सेटेलाइट बस स्टेशन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य मंगलवार से फिर से शुरू कर दिया गया है। बिजली के तार शिफ्टिंग न होने के कारण करीब दो माह से कार्य रूका हुआ था। अब सेतु निगम ने शाहजहांपुर रोड की तरफ से ओवरब्रिज के सड़क निर्माण शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जब तक बिजली की तार नहीं हट रहे है, तब तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाए। इसके बाद मार्च- अप्रैल माह में बिजली के तार को पवार कारर्पोरेशन शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसके बाद ओवरब्रिज को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा क्योंकि ओवरब्रिज बन कर तैयार है केवल बिजली से संबंधित कार्य अधूरा है।

संबंधित समाचार