रिहाना ने प्रदर्शनकारी किसानों का किया समर्थन तो भड़कीं कंगना, बोलीं- ये किसान आतंकवादी, तुम शांत बैठो बेवकूफ
नई दिल्ली। सरकार और किसानों के बीच गतिरोध जारी है। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को प्रर्दशन करते हुए करीब 2 महीनें से ज्यादा बीत चुके है। ऐसे में सरकार भी किसानों से इन कानूनों को ठीक से समझने की अपील कर रही है। वहीं, किसान भी इन कानूनों को निरस्त करने की मांग …
नई दिल्ली। सरकार और किसानों के बीच गतिरोध जारी है। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को प्रर्दशन करते हुए करीब 2 महीनें से ज्यादा बीत चुके है। ऐसे में सरकार भी किसानों से इन कानूनों को ठीक से समझने की अपील कर रही है।
वहीं, किसान भी इन कानूनों को निरस्त करने की मांग लगातार कर रहे है। देश में भी इन दिनों को कुछ लोग किसान आंदोलन का समर्थन करते दिख रहे हैं, वहीं, कुछ लोग इसका विरोध करते दिख रहे है। बता दें कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन हुए तिरंगे के अपमान से पूरे देश में रोष था। इस घटना की राष्ट्रपति ने भी निंदा की थी।
ऐसे में किसानों के समर्थन में मशहूर सिंगर और परफॉर्मर रिहाना ने भी ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने एक न्यूज शेयर की है, जिसमें किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र किया गया है। उसमें उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से हरियाणा की कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
रिहाना ने खबर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest
रिहाना के इस बयान से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भड़क उठीं। इसके बाद रिहाना को जबाव देते हुए कहा कि इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं। ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ, हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।
