हरदोई: मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ सुरक्षा परियोजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 505.72 लाख की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का आज ऑनलाइन शिलान्यास किया। ग्राम समूह मानीमऊ-बमटापुर-जनियामऊ-तड़ौरा की इस परियोजना के शिलांयास के दौरान एनआईसी में विधायक रानू सिंह और जिलाधिकारी अविनाश कुमार मौजूद रहे। इस परियोजना के शिलान्यास पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। इस परियोजना में ग्राम मानीमऊ में …

हरदोई। हरदोई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 505.72 लाख की बाढ़ सुरक्षा परियोजना का आज ऑनलाइन शिलान्यास किया। ग्राम समूह मानीमऊ-बमटापुर-जनियामऊ-तड़ौरा की इस परियोजना के शिलांयास के दौरान एनआईसी में विधायक रानू सिंह और जिलाधिकारी अविनाश कुमार मौजूद रहे। इस परियोजना के शिलान्यास पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

इस परियोजना में ग्राम मानीमऊ में 600 मीटर, ग्राम बमटापुर में 500 मीटर, जनियामऊ में 500 मीटर एवं तड़ौरा में 400 मीटर लम्बाई में कटाई निरोधक कार्य किये जाएंगे। जिससे इन गांवों में बाढ़ के कटान से कृषि भूमि, सड़क और अन्य सम्पत्तियों की सुरक्षा हो सकेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

बता दें, सवायजपुर में गर्रा नदी में बाढ़ के कारण प्रतिवर्ष भारी नुकसान होता था। विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने क्षेत्र की इस समस्या के निस्तारण के लिये मुख्यमंत्री योगी से मिलकर बाढ़ से निजात पाने के लिए स्थायी इंतजाम कराने की मांग की थी।

संबंधित समाचार