अयोध्या: बैंक में वृद्ध की जेब से गायब हुए रुपये, सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे वृद्ध के पैसे किसी ने ने बैंक में ही चोरी कर लिए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन सफलता नही मिली। मामला गोसाईगंज कस्बे के पूर्वी सिरे पर मौजूद बैंक आफ बडौदा का है। बुधवार को अम्बेडकर नगर के अहिरौली थाना इलाके के …
अयोध्या। बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे वृद्ध के पैसे किसी ने ने बैंक में ही चोरी कर लिए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन सफलता नही मिली। मामला गोसाईगंज कस्बे के पूर्वी सिरे पर मौजूद बैंक आफ बडौदा का है।
बुधवार को अम्बेडकर नगर के अहिरौली थाना इलाके के पिछ्वारा गांव निवासी ओमप्रकाश पाठक 60 वर्ष पुत्र शिवराम पाठक पैसे निकालने आया था। उसने बैंक से उन्नीस हजार रूपये निकाले और अपनी सदरी के सामने वाली जेब में रखकर बैंक से निकलने लगा।
उसी समय मौका पाकर किसी ने जेब से रुपया निकाल लिया। बाहर निकल कर जब वृद्ध ने जेब में हाथ डाला तो उसे इसकी जानकारी हुई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए बुजुर्ग की जेब से रुपये उड़ाने वाले की तलाश की। एसआई सुनील सिंह यादव के मुताबिक सीसीटीवी से कुछ क्लू मिले है जिसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
