लखीमपुर खीरी: घर में घुस कर धारदार हथियार से युवक की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खमरिया-खीरी, अमृत विचार। ईसानगर इलाके में एक दलित युवक की उसके घर ही में मंगलवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारे बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे घटना …

खमरिया-खीरी, अमृत विचार। ईसानगर इलाके में एक दलित युवक की उसके घर ही में मंगलवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारे बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे घटना को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। हत्या के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है। वहीं पूरा गांव सन्न है।

ईसानगर के गांव मिश्रन पुरवा मजरा रामलोक निवासी मुनेजर गौतम (38) पुत्र सम्बारी मंगलवार की देर रात घर मे सो रहा था। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने मुनेजर के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई जगमोहन गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वारदात के बाद एक ही बिस्तर पर सो रही मृतक की पत्नी रीमा देवी ने कुछ आवाजें सुनी तो उसने पास में सो रहे बच्चों को जगाया। साथ ही पड़ोसियों को भी खबर की। रात ही में परिजनों ने पीआरवी को सूचना दी थी लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे।

मृतक के भाई ने गांव के ही निजामू पुत्र पीरगुलाम और ढखिनिया निवासी रामनिवास पुत्र महंत को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मृतक का शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। लोग इस घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे है जबकि परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

“मिश्रनपुरवा गांव में हुई दलित की हत्या के संबंध में दो लोगों को लेकर पूछताछ जारी है। साथ ही पुराने मामलों को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।” -कुलदीप कुकरेती, सीओ धौरहरा

संबंधित समाचार