बरेली: आग ताप रहे बुजुर्ग की जलने से मौत
अमृत विचार, बरेली। अलाव ताप रहे एक बुजुर्ग आग की चपेट में आने से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की रात बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के …
अमृत विचार, बरेली। अलाव ताप रहे एक बुजुर्ग आग की चपेट में आने से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की रात बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर दान कुंवर निवासी 65 वर्षीय भगवान सिंह 27 जनवरी को अपने घर के बाहर आग जलाकर ताप रहा थे। इसी बीच अचानक उनके कपड़ों में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। बुजुर्ग की चीख-पुकार पर परिवार के लोग पहुंचे उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया।
उसके बाद परिवार के लोगों ने बीसलपुर रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे संतोष सिंह ने बताया कि लगातार उपचार के बाद भी पिता की हालत बिगड़ती चली गई। उसके बाद मंगलवार की रात बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उसके परिवार में पांच बेटे और पत्नी मुन्नी देवी है।
