बरेली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दिव्यांग वोटरों के लिए ये बड़ी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग दिव्यांग वोटरों पर विशेष ध्यान दे रहा है। वोट करने के लिए उन्हें बड़ी राहत दी गई है। इस बार मतदान स्थल और मतदान केंद्रों पर दिव्यांग वोटरों के कमरे तक आने-जाने के लिए रैंप तो बनाए जाएंगे, इसके साथ …

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग दिव्यांग वोटरों पर विशेष ध्यान दे रहा है। वोट करने के लिए उन्हें बड़ी राहत दी गई है। इस बार मतदान स्थल और मतदान केंद्रों पर दिव्यांग वोटरों के कमरे तक आने-जाने के लिए रैंप तो बनाए जाएंगे, इसके साथ ही दिव्यांग वोटरों को जिला निर्वाचन कार्यालय टेंपो या कार से घर से मतदान स्थल तक लाएगा।

वोट पड़ने के बाद घर तक छुड़वाएगा। नेत्रहीन, भाषण सुनवाई में दिव्यांग और शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला-पुरुष वोटर में से एक भी वोट करने से न छूटे, इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सुपरवाइजर और बीएलओ दिव्यांग वोटरों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। इनकी अलग से टैगिंग कराई जा रही है।

किस अनुभाग संख्या में कितने हैं, इसकी डिटेल जुटाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड की जानी है। 4 फरवरी तक सूची बनेगी। निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग वोटरों के लिए मतदान स्थल और मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए हैं।

35 मतदान केंद्र और 108 मतदेय स्थल बढ़ गए
जनपद में एक मतदान केंद्र पर 800 वोटर वोट डालेंगे, यह नियम लागू होने के बाद नए सिरे से मतदान स्थल और मतदान केंद्रों को बनाया गया। जिसमें 35 मतदान केंद्र और 108 मतदेय स्थल बढ़ गए। अब जनपद में 1622 मतदान केंद्र और 3879 मतदान स्थल हो गए।

दावा-आपत्तियों से 77524 वोटर जुड़े तो 15676 वोटर कम हुए
बरेली। क्यारा ब्लॉक, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, बहेड़ी, शेरगढ़, दमखोदा, फरीदपुर, भुता, नवाबगंज, भदपुरा, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, आलमपुर जाफराबाद, मझगवां और रामनगर में 77524 वोटर दावे-आपत्तियों से बढ़े तो 15676 वोटर कम हो गए। इसके साथ 4625 वोटरों में संशोधन हुआ। अब राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए सिरे से दावे व आपत्तियां ली जा रहीं हैं। तहसील सदर में कमरा नंबर 10 में लोग दावे व आपत्तियां दे सकते हैं। मतदाता पंजीकरण केंद्र से इस केंद्र को अलग बनाया गया है।

संबंधित समाचार