बरेली: दूसरे चरण में 13546 फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा कोरोना वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए जिले में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका हैं। पहले चरण में अब तक चार बार निर्धारित केंद्रों पर करीब दस हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में पांच फरवरी तक पहले चरण का वैक्सीनेशन पूरा हो …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए जिले में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका हैं। पहले चरण में अब तक चार बार निर्धारित केंद्रों पर करीब दस हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लग चुका है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में पांच फरवरी तक पहले चरण का वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा, उसके बाद दूसरा चरण प्रारंभ किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर जैसे पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अफसर और कर्मचारी शामिल रहेंगे।

दूसरे चरण के वैक्सीनेशन में 13546 फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। शासन के निर्देशानुसार पहले चरण के अंतिम वैक्सीनेशन में करीब 1354 फ्रंटलाइन वर्करों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के बाद तीसरे चरण में को-मार्बिड (कई बीमारियों से ग्रस्त) मरीजों को और अंत में चौथे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

फ्रंटलाइन वर्कर के डाटा संग्रहित करने का काम जारी है, इसमे पंचायती राज विभाग का डाटा अभी संग्रहित होना बाकी है।
2 से 8 डिग्री तापमान पर रखी जाएगी वैक्सीन कोविड वैक्सीन रखने के लिए के लिए जिला अस्पताल के सामने वाले परिसर में बने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय के सामने कोल्ड चैन सिस्टम बनाया जा रहा है। इसके लिए चार आइएलआर (आइस लाइन्ड रेफ्रिजरेटर) भी आ गए हैं।

वैक्सीन को इन्हीं आइएलआर में 02 से 08 डिग्री तापमान पर रखा जाएगा।वैक्सीन को 02 से कम और 08 से अधिक तापमान पर नहीं रखा जाएगा।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाए जाने की योजना लगभग तैयार हो चुकी है। इस बार जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होने की उम्मीद है। – डा. आर एन सिंह- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार