मुरादाबाद: चक्कर की मिलक में कार सवार दिल्ली के युवकों को पीटा, हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में बुधवार की देर रात कार सवार दिल्ली के युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। कार सवार युवक रामनगर घूम कर वापस जा रहे थे। पीली कोठी के पास रास्ता भटक कर चक्कर की मिलक पहुंच गए वहां तंग गलियों में गाड़ी टकरा गई इसी …
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में बुधवार की देर रात कार सवार दिल्ली के युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। कार सवार युवक रामनगर घूम कर वापस जा रहे थे। पीली कोठी के पास रास्ता भटक कर चक्कर की मिलक पहुंच गए वहां तंग गलियों में गाड़ी टकरा गई इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने कार सवार दिल्ली के वर्कओं के साथ जमकर मारपीट की उनके मोबाइल भी छीन लिए।
वहीं किसी तरह जान बचाकर दिल्ली के वक्त सिविल लाइन थाना पहुंचे। मामले की तहरीर दी देर रात पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दिल्ली निवासी रितेश सिंह पुत्र विजेंदर और विक्की पुत्र गनपत सिंह, जितेन्द्र कुमार पुत्र शिवचरण प्राइवेट जॉब करते हैं बुधवार को सभी लोग कार द्वारा रामनगर घूमने के लिए गए थे रात वापस लौट रहे थे। देर रात पीली कोठी के पास पहुंचे इसी बीच कार सवार रास्ता भटक कर चक्कर की मिलक पहुंच गए वहां पर तंग गलियों में उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों के साथ जमकर मारपीट की उनके दो मोबाइल फोन भी छीन लिए।
तीनों युवकों को बेरहमी के साथ पीटा इसके अलावा कार में भी जमकर तोड़फोड़ की सीओ सिविल लाइंस अनिल कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हमलावरों की तलाश की जा रही है।
