बरेली: सेंट्रल जेल से भागने वाले कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो दिन पहले हुआ था गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली की सेंट्रल जेल से फरार हुए कैदी को दो फरवरी को बिजनौर में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार रात कैदी नरपाल ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कैदियों ने देखा तो घटना की जानकारी …

बरेली, अमृत विचार। बरेली की सेंट्रल जेल से फरार हुए कैदी को दो फरवरी को बिजनौर में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार रात कैदी नरपाल ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कैदियों ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुष्कर्म के आरोप में सेंट्रल जेल बरेली में बंद कैदी नरपाल एक फरवरी को जेल की दीवार कूदकर फरार हो गया था। सेंट्रल जेल से भागने के बाद इसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। किरतपुर पुलिस ने उसे दो फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट करने से पहले उसे बैराज रोड स्थित शेल्टर होम/अस्थाई जेल बिजनौर में रखा गया था, जहां उसने बाथरूम के रोशनदान से लोवर बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तड़के सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार