बरेली: छावनी परिषद जल्द खत्म करेगा सब्जी मंडी का विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। छावनी परिषद के कार्यालय में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सब्जी मंडी व सुलभ शौचालय को लेकर कई फैसले लिए गए। छावनी परिषद जल्द सब्जी मंडी से संबंधित विवाद को समाप्त कराना चाहता है। सहायक अभियंता आरके महेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया …

अमृत विचार, बरेली। छावनी परिषद के कार्यालय में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सब्जी मंडी व सुलभ शौचालय को लेकर कई फैसले लिए गए। छावनी परिषद जल्द सब्जी मंडी से संबंधित विवाद को समाप्त कराना चाहता है।

सहायक अभियंता आरके महेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सब्जी मंडी का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें सीईओ, सहायक अभियंता समेत सभी सभासद मौजूद रहेंगे। इस दौरान मीट और मछली बेचने वालों के लिए अलग जगह चिन्हित की जाएगी।

इससे जो लोग मीट की वजह से सब्जी लेने में परहेज करते हैं, उन्हें भी कोई परेशानी नहीं होगी। बैठक में छावनी परिषदी बोर्ड की उपाध्यक्ष शिखा नायर ने कहा कि जिसमें जनता का हित होगा वही किया जाएगा। मीट की वजह से जो लोग मंडी में आने से परहेज करते हैं, उनके लिए सब्जी खरीदने की व्यवस्था अलग कर दी जाएगी।

सभासद मीता सती ने कहा कि सभी तरह के लोग सब्जी मंडी में आते हैं, जिन लोगों को मीट से परहेज है, उनके लिए सब्जी खरीदने की इस मंडी में अलग व्यवस्था की जाएगी। इससे लोगों को परेशानी न हो सकें। बैठक में सीईओ विवेक सिंह व बिग्रेडियर आदर्श कुमार भूटेल मौजूद नहीं रहे। बता दें कि छावनी बोर्ड का कार्यकाल 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कार्यकाल की समाप्ति से पहले एक और बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी।

संबंधित समाचार