बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव ने लगवाया कोरोना का टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का पांचवां सत्र गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 38 सेशन में वैक्सीनेशन हुआ जिसमें सुरेश शर्मा नगर, पीलीभीत बाईपास रोड स्थित रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस दौरान उनके साथ कुलपति डा. …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का पांचवां सत्र गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 38 सेशन में वैक्सीनेशन हुआ जिसमें सुरेश शर्मा नगर, पीलीभीत बाईपास रोड स्थित रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस दौरान उनके साथ कुलपति डा. लता अग्रवाल भी मौजूद रहीं। टीकाकरण के बाद कुलाधिपति ने वैश्विक महामारी में इतनी तेजी से कोरोना की वैक्सीन बनाने वाले देश के वैज्ञानिकों को अभिमान बताया।

कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल को सबसे पहला टीका लगाया गया। कोरोना का टीका लगवाने के बाद उन्होंने सेल्फी प्वांइट पर कुलपति डा. लता अग्रवाल के साथ फोटो भी क्लिक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि भारत न सिर्फ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा सकता है बल्कि इतने अल्प समय में वैश्विक महामारी कोरोना की दो-दो वैक्सीन बनाकर कर चौंका दिया है।

आज देश न सिर्फ अपने स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर सुरक्षित कर रहा है बल्कि पड़ोसी देशों व अन्य देशों में भी वैक्सीन भेजकर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी धमक और दबदबा बना रहा है। इस दौरान अस्पताल की कोरोना टीकाकरण अभियान की नोडल अफसर डा. मेधावी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. पर्णिका ने भी कोरोना का टीका लगवाया जिसके बाद उन्होंने अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीकाकरण को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल, अस्पताल की कोरोना नोडल अफसर मेधावी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, स्टेडियम रोड स्थित केशलता अस्पताल में भी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया।उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुचिता गंगवार ने अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां मौजूद तैयारी और चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान पर संतुष्टि जाहिर की।

साथ ही सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने महिला जिला अस्पताल व पुरुष जिला अस्पताल का, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने केयर अस्पताल और खुशलोक अस्पताल का निरीक्षण किया। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुचिता गंगवार ने केयर अस्पताल और खुशलोक अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसपी अग्रवाल ने प्रताप अस्पताल, केयर अस्पताल एवं ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।

 

रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल कोरोना मुक्त

कोरोना काल में संक्रमितों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ घर भेजने वाला कोविड अस्पताल रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं अस्पताल अब कोरोना मुक्त हो चुका है। जिले में कोरोना के घटते मरीजों की संख्या के बाद शासन ने यह निर्णय लिया है।
रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल के प्रशासनिक अफसर डा. फैज शमसी ने बताया कि मरीजों को कोरोना से पहले मिलने वाली सुविधाओं से बेहतर सुविधाएं रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल में मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि सुरेश शर्मा नगर पीलीभीत बाईपास रोड स्थित रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में मरीजों को अब कोरोना काल के बाद और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बताया कि ओपीडी में मरीजों को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक न सिर्फ चिकित्सक देखेंगे बल्कि ओपीडी में मरीज को प्रतिदिन संपूर्ण उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

ये विभाग हैं मौजूद
रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल में नाक, कान, गला रोग विभाग, सर्जरी रोग विभाग, मेडिसिन रोग विभाग, स्त्री रोग एवं जच्चा-बच्चा विभाग, नेत्र रोग विभाग, चर्म रोग विभाग, छाती एवं टीबी रोग विभाग, दांत रोग विभाग, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग और मानसिक रोग विभाग मौजूद हैं। यहां मरीजों का बेहतर उपचार किया जाता है।

दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं
अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग, हृदय रोग विभाग, स्पाइन सर्जरी विभाग, न्यूरो सर्जरी विभाग भी मौजूद हैं जहां विश्वस्तरीय उपचार अपने शहर में ही किया जाता है। मरीजों को उपचार कराने के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य किसी बड़े शहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

ये सुविधाएं भी हैं मौजूद
अस्पताल व मेडिकल कालेज में एमआरआई, कलर अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, डायलिसिस, सीटी स्कैन आदि जांचें सस्ती दरों पर की जाती हैं। साथ ही दवाओं और अन्य जांचों में भी छूट दी जाती है।

ये संस्थाएं हैं जुड़ीं
अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का भी उपचार तो किया ही जाता है, साथ ही अस्पताल व मेडिकल कालेज में ईसीएचएस, आईवीआरआई, सीएआरआई, सीजीएचएस, राज्य कर्मचारी बीमा निगम के तहत भर्ती मरीजों को कैशलैस सुविधा भी दी जाती है।

संबंधित समाचार