आतंकवाद पर पुलिस का प्रहार, जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय सदस्य दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्वीट किया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को कुलगाम जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोफी पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद के लिए काम करता था, जिसे सुरक्षाबलों …

श्रीनगर। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्वीट किया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को कुलगाम जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोफी पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद के लिए काम करता था, जिसे सुरक्षाबलों ने पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था।

पुलिस द्वारा पकड़ा गया आतंकी।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ”कुलगाम पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के वांछित शीर्ष सक्रिय सदस्य, बिजबेहरा निवासी मुनीब सोफी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया जिसे आज कतर से वापस भेजा गया था। वह पाकिस्तानी आतंकवादी वालीद के लिए काम करता था जो पिछले साल कुलगाम जिले में मुठभेड़ में मारा गया था।”

संबंधित समाचार