विधान परिषद के नौ सदस्‍यों को सभापति ने दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सदन के लिये नव निर्वाचित नौ सदस्यों को शुक्रवार को सदस्‍यता की शपथ दिलाई। विधान भवन के तिलक हॉल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डाक्‍टर राजेश सिंह ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया …

लखनऊ। विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने सदन के लिये नव निर्वाचित नौ सदस्यों को शुक्रवार को सदस्‍यता की शपथ दिलाई। विधान भवन के तिलक हॉल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

विधान परिषद के प्रमुख सचिव डाक्‍टर राजेश सिंह ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि विधान परिषद के लिए निर्वाचित अरविंद कुमार शर्मा, अश्विनी त्‍यागी, गोविंद नारायण, डाक्‍टर दिनेश शर्मा, धर्मवीर सिंह, लक्ष्‍मण प्रसाद, स्‍वतंत्र देव सिंह, सलिल विश्‍नोई और सुरेंद्र चौधरी ने सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के समक्ष सदस्‍यता की शपथ ली। शुक्रवार को शपथ लेने वाले सभी सदस्‍य भारतीय जनता पार्टी के हैं ।

इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। उल्‍लेखनीय है कि शपथ ग्रहण करने वाले सदस्‍यों में स्‍वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष और डाक्‍टर दिनेश शर्मा उत्‍तर प्रदेश सरकार के उप मुख्‍यमंत्री हैं जबकि अरविंद कुमार शर्मा सेवानिवृत्‍त आईएएस अधिकारी हैं। अभी हाल में संपन्‍न हुए विधान परिषद के चुनाव में 12 सदस्‍य निर्विरोध निर्वाचित किये गये हैं जिनमें दो समाजवादी पार्टी के हैं और शेष भारतीय जनता पार्टी के हैं।

संबंधित समाचार