अयोध्या: सुल्तानपुर से अगवा किशोरी आरोपी के साथ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की कुमारगंज थाना पुलिस ने पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर से अगवा एक किशोरी को आरोपी के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युगल को संबंधित थाना पुलिस के हवाले किया गया है। जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की कुमारगंज थाना पुलिस ने पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर से अगवा एक किशोरी को आरोपी के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युगल को संबंधित थाना पुलिस के हवाले किया गया है।

जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित सराय हेमराज गांव निवासी सिद्धार्थ और बबलू यादव के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को क्षेत्र अधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सटीक सूचना पर कुमारगंज थाना पुलिस और पीआरबी दस्ते ने आरोपी के गांव में छापामार अगवा किशोरी को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई के लिए युगल को पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना पुलिस के हवाले किया गया है।

संबंधित समाचार