बरेली: डायवर्जन, टूटी सड़क और फिर निकलने की झिकझिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। फ्लाईओवर और सीवर लाइन के निर्माण की वजह से शहर में जगह-जगह रूट डायवर्जन हो रखा है। निर्माण कार्य की वजह से रूट डायवर्जन तो दूसरे रास्तों से कर दिया जा रहा है लेकिन टूटी सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को और दिक्कतों का सामना …

अमृत विचार, बरेली। फ्लाईओवर और सीवर लाइन के निर्माण की वजह से शहर में जगह-जगह रूट डायवर्जन हो रखा है। निर्माण कार्य की वजह से रूट डायवर्जन तो दूसरे रास्तों से कर दिया जा रहा है लेकिन टूटी सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई लोग बंद रास्तों से निकलने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से झिकझिक करते हैं। यहां तक कई तो देख लेने तक की धमकी देकर चले जाते हैं।

फ्लाईओवर निर्माण की वजह से चौपुला चौराहा पर 68 दिनों से रूट डायवर्जन हो रखा है। इसके अलावा श्यामगंज से बरेली कॉलेज, बरेली कॉलेज से पटेल चौक, पटेल चौक से चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा से गांधी उद्यान तक रूट डायवर्जन हो रखा है। दो दिन से गांधी उद्यान से बियावान कोठी तक का रास्ता बंद कर दिया गया है और कैंट से घूमकर वाहन पहुंच रहे हैं।

गांधी उद्यान से कैंट तक तो रास्ता ठीक है लेकिन कैंट से बियावान कोठी तक कई जगह गड्ढे सड़क में हो रखे हैं। बियावान कोठी के ठीक सामने सड़क में बड़ा सा गड्ढा हो रखा है। जिसे सिर्फ कुछ रोड़ी डालकर भरने की खानापूर्ति की गई है। खुर्रम गौटिया की ओर से आने वाले वाहन कैंट की ओर न जाकर बियावान कोठी से मुड़ना चाहते हैं। जब पुलिस उन्हें रोकती है तो पास में जाने का बहाना बनाते हैं।

गांधी उद्यान से रूट डायवर्जन की वजह से वाहनों का दबाब श्यामगंज की ओर से आने वाले रास्ते पर बढ़ गया है। श्यामगंज पुल पर भी वाहनों की अधिक संख्या की वजह से ट्रैफिक स्लो चल रहा है। श्यामगंज की ओर से वाहन जा तो रहे हैं लेकिन श्यामगंज से सैटेलाइट तक टूटी सड़क पर ही गुजरना पड़ रहा है। शुक्रवार को स्टेडियम रोड पर सीवर कार्य की खुदाई की वजह से भी लंबा जाम लग गया। इससे भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार