राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ा
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी वित्त वर्ष के आम बजट के बाद से मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने ताजा ट्वीट में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और रसोई गैस के दाम को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी …
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी वित्त वर्ष के आम बजट के बाद से मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने ताजा ट्वीट में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों और रसोई गैस के दाम को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।
मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया-
देश और घर, दोनों का! pic.twitter.com/6GPrNwFuPm— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2021
राहुल गांधी बजट को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि मोदी के ‘मित्र’ केंद्रित बजट में- किसान को पेट्रोल-डीज़ल के ज़्यादा दाम देने होंगे और कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलेगी। तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार!
मोदी के ‘मित्र’ केंद्रित बजट में-
किसान को पेट्रोल-डीज़ल के ज़्यादा दाम देने होंगे और कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलेगी।
तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 5, 2021
सिलसिलेवार ट्वीट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी के ‘मित्र’ केंद्रित बजट का मतलब है- विषम परिस्थितियों में चीन से जूझ रहे जवानों को सहायता नहीं। देश की रक्षा करने वालों के साथ विश्वासघात!
