बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बीती रात हुई महिला की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र अहमदपुर मजरे गुडौली निवासी वर्तमान पता कोतवाली नगर के मोहल्ला जीतनगर में रहने वाले राम सेवक वर्मा अपनी 43 वर्षीय पत्नी सीमा वर्मा को बीती रात 11 बजे एम्बुलेंस …
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बीती रात हुई महिला की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र अहमदपुर मजरे गुडौली निवासी वर्तमान पता कोतवाली नगर के मोहल्ला जीतनगर में रहने वाले राम सेवक वर्मा अपनी 43 वर्षीय पत्नी सीमा वर्मा को बीती रात 11 बजे एम्बुलेंस से मृत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां मौत की वजह की पुष्टि नहीं होने के चलते चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
रात साढ़े 11 बजे मायके पक्ष को मिली जानकारी पर सुबह जिला अस्पताल पहुंचे मृतका के दोनों भाइयो हंसराज और देशराज ने जब मौत की वजह जाननी चाही तो उन्हें जीने की छत पर लगे कुंडे से फांसी लगा कर आत्महत्या की जानकारी दी गयी। लेकिन मृतका के परिजनों को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा।
उनका कहना है कि सीमा का अपने पति से कई दिनों से कीमती जमीनों को लेकर विवाद चल रहा था। रामसेवक ने करोड़ो रूपये कीमत की 13 बीघा जमीन अपनी दोनों बहनों के पुत्रो (भांजो) के नाम कर दी थी। जमीन को लेकर पति-पत्नी में कई दिनों से विवाद चल रहा था। अचानक सीमा की मौत पर भाई अनुराग पुत्र तेज़नरायन वर्मा ने कोतवाली में बहन की साजिश के तहत हत्या की तहरीर दी है।
जिसका समर्थन भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन द्वारा किया गया है। संगठन के नेताओं का कहना है की पीड़ित को न्याय मिलने से समाज में पुलिस की सराहना होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
