अयोध्या: सड़क के किनारे मिला युवती का अधजला शव
अयोध्या। जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के रामगंज विद्यालय के पास बेखौफ बदमाशों ने 20 वर्षीय युवती को हाथ पैर बांधकर प्लास्टिक के बोरे में भरकर जिंदा जला दिया है। सड़क के किनारे गड्ढे में पड़े शव से धुआं निकलता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी, सूचना पाकर …
अयोध्या। जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र के रामगंज विद्यालय के पास बेखौफ बदमाशों ने 20 वर्षीय युवती को हाथ पैर बांधकर प्लास्टिक के बोरे में भरकर जिंदा जला दिया है। सड़क के किनारे गड्ढे में पड़े शव से धुआं निकलता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की सीमा स्थित डॉक्टर बद्री प्रसाद सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज स्थित रायबरेली फैजाबाद राजमार्ग के किनारे सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे ग्रामीणों एवं राहगीरों ने गड्ढे में पड़े युवती के शव को सुलगता देख कुमारगंज पुलिस को सूचना दी। युवती के दोनों हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर फेंका गया था युवती के कपड़े और प्लास्टिक के बोरे लगभग जल चुके थे और धीरे-धीरे धुआ निकल रहा था।
युवती का चेहरा भी अधजला हो गया था। जन साक्ष्यों के आधार पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवती के साथ मनचलों द्वारा दरिंदगी के साथ बेहद क्रूरता की गई थी और उसकी हत्या कर घटना को ब्लाइंड मर्डर का रूप दे दिया गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स के साथ कुमारगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजाराम ने पहले तो युवती के शव की शिनाख्त कराई लेकिन कहीं पर कुछ पता ना चल पाने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैl लोगों का मानना है कि इसी कुमारगंज थाना क्षेत्र में जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे इदिलपुर का निरीक्षण कार्य लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधियों ने दरिंदगी की हदे पार करते हुए घटना को अंजाम देकर पुलिस एवं प्रशासन को सरेरहा चैलेंज देने का काम किया है। फिलहाल इस क्रूर घटना के पर्दाफाश के लिए कुमारगंज पुलिस पूरी तरह से जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह का कहना है कि जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा
