हरदोई: ट्रक ने साइकिल सवार दो बच्चों को कुचला, मौत
हरदोई, अमृत विचार। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नयागांव के पास ट्रक ने साइकिल सवार दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्राम फतेहपुर निवासी सोनू अपने साथी अनुराग के साथ साइकिल से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। नयागांव के निकट …
हरदोई, अमृत विचार। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नयागांव के पास ट्रक ने साइकिल सवार दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
ग्राम फतेहपुर निवासी सोनू अपने साथी अनुराग के साथ साइकिल से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। नयागांव के निकट ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी और दोनों बच्चे ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, तभी मौका पाकर चालक फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों की पहचान कराते हुए परिजन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि ट्रक को प्रतापनगर चौकी पर खड़ा कर दिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
