हरदोई: सच ही है…पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है, पढ़िए इस विकलांग बालक की अनोखी दास्तां
हरदोई। यदि मन में किसी कार्य को करने की व्यक्ति ठान ले तो उसके लिए कोई भी चीज असंभव नहीं है। इस बात का उदाहरण मिला हरदोई जिले के ग्राम आशा में। यहां सीएस एकेडमी का एक छात्र हाथ और पैर से विकलांग होने के बावजूद यह बालक अद्वितीय प्रतिभा का धनी है। हाथ पैर …
हरदोई। यदि मन में किसी कार्य को करने की व्यक्ति ठान ले तो उसके लिए कोई भी चीज असंभव नहीं है। इस बात का उदाहरण मिला हरदोई जिले के ग्राम आशा में। यहां सीएस एकेडमी का एक छात्र हाथ और पैर से विकलांग होने के बावजूद यह बालक अद्वितीय प्रतिभा का धनी है।
हाथ पैर से विकलांग होने के बावजूद अपने मुंह में ब्रश दबाकर जब यह चित्र बनाता है तो इसकी कलाकारी देखती ही बनती है। इस छात्र द्वारा बनाई गई चित्रकारी लोगों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर देती है। ऐसे होनहार छात्र के लिए सीएस एकेडमी का पूरा परिवार लगा हुआ है।
सीएस एकेडमी ऐसे होनहार कलाकार को रंग ब्रश तथा चित्रकारी के लिए आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराता रहता है। बेहद गरीब परिवार के नंदराम को आगे बढ़ाने में सीएस एकेडमी के प्रबंधक के के सिंह तथा वहां की प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा पूरा सहयोग कर रही हैं। यही नहीं समस्त विद्यालय स्टाफ इस होनहार बालक के भविष्य को और भी उज्जवल बनाने के लिए कृत संकल्प है।
मंगलवार को विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में इस बालक की प्रतिभा देख सभी आगंतुक आश्चर्यचकित रह गए। हरदोई भारत गैस एजेंसी के सौजन्य से होने वाले इस कार्यक्रम में नंदराम का उत्साह देखते ही बनता था। एजेंसी के मालिक जनार्दन सिंह ने भी ऐसे होनहार बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए हर प्रकार से सहयोग करने की बात कही।
