बरेली: फर्जी कानून मंत्री बनकर आईजी को फोन करने वाला निकला राजीव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। आईजी राजेश कुमार पांडेय के जिस व्यक्ति ने दरोगा की सिफारिश के लिए फोन किया था। वह कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की आईडी पर नहीं बल्कि झांसी के युवक के नाम पर जारी किया गया था। आईडी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम झांसी के लिए रवाना हो गई है। वहीं, …

अमृत विचार, बरेली। आईजी राजेश कुमार पांडेय के जिस व्यक्ति ने दरोगा की सिफारिश के लिए फोन किया था। वह कानून मंत्री ब्रजेश पाठक की आईडी पर नहीं बल्कि झांसी के युवक के नाम पर जारी किया गया था। आईडी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम झांसी के लिए रवाना हो गई है। वहीं, उस दरोगा की पहचान कराई जा रही है जिसकी पैरवी के लिए फोन किया गया था।

सोमवार दोपहर को आईजी राजेश पांडेय अपने ऑफिस में फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कानून विधि न्याय मंत्री ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं बृजेश पाठक के नाम से फोन किया गया। ट्रूकॉलर पर भी आईडी पर कानून मंत्री का नाम दिख रहा था।

फोन करने वाले ने आईजी से कहा था कि कानून मंत्री आपसे बात करना चाहते हैं लेकिन बात करते ही आईजी पहचान गए कि फोन पर बात करने वाला शख्स बृजेश पाठक नहीं है। इसके बाद फोन कट गया। फोन करने वाला एक दरोगा की पैरवी कर रहा था। आईजी के पीआरओ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच में पता चला कि जिस नंबर से फोन किया गया था। वह झांसी का है और किसी राजीव नाम के शख्स के नाम पर जारी कराया गया है। पुलिस की एक टीम झांसी जाकर राजीव से पूछताछ करेगी। दोष पाए जाने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बृजेश पाठक के नाम से फोन करने वाले की पहचान कराई जा रही है। उसकी आईडी निकाल ली गई है। आईडी झांसी की है। उससे पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार