बरेली: 11 माह बाद खुले स्कूल, फिर भी नहीं पहुंचे बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बाद सरकार ने सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया था उसके बाद प्रदेश सरकार ने 10 फरवरी से कक्षा 8 तक के माध्यमिक स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए थे। मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में सैनिटाइजर और साफ सफाई का कार्य किया गया …

बरेली, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बाद सरकार ने सभी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया था उसके बाद प्रदेश सरकार ने 10 फरवरी से कक्षा 8 तक के माध्यमिक स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए थे। मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में सैनिटाइजर और साफ सफाई का कार्य किया गया था। शिक्षकों ने छात्रों के रजिस्टर भी तैयार कर लिए थे। बुधवार से पढ़ाई करने की तैयारियां थीं लेकिन बुधवार को जिले के स्कूलों में नाममात्र की संख्या में ही बच्चे पहुंचे। ज्यादातर स्कूलों में शिक्षक बच्चों का इंतजार 11:00 बजे तक करते रहे लेकिन बच्चे नहीं पहुंचे।

संबंधित समाचार