मुरादाबाद: सहसपुर में दो कारों की भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहसपुर/मुरादाबाद, अमृत विचार। स्योहारा और सहसपुर के बीच दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरूर कर दी है। …

सहसपुर/मुरादाबाद, अमृत विचार। स्योहारा और सहसपुर के बीच दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरूर कर दी है।

स्योहारा थाना क्षेत्र में बीती रात लगभग 12 बजे मुरादाबाद रोड पर स्योहारा और सहसपुर के बीच गांव सुल्तानपुर लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने एक स्कार्पियों गाडी नं0 UK07BP0070 तथा मारुति सुजूकी रिट्ज नं0 UK08Y7522 के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

रीट्ज गाडी मे सवार नमनपाल पुत्र विनोद ( 28 वर्ष) नि0 ग्राम बन्तीखेडा थाना बाबरी जिला शामली हाल पता रामधाम कालोनी रावली महदूद जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड) तथा संदीप पुत्र धर्मवीर (30 वर्ष) नि0 ग्राम तावली थाना शाहपुर जिला मु0नगर (उ0प्र0) की मौके पर ही। मौत हो गयी। इसके अलावा रिट्ज गाडी मे सवार दो अंकित कुमार पुत्र परमवीर सिंह ( 26 वर्ष )निवासी किशोरी थाना जानी जनपद मेरठ ,दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह ( 25 वर्ष) निवासी बछुआपुर जिला सिवान (बिहार) घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। उपचार के दौरान दीपक की भी मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। वहीं स्कार्पियों चालक गाडी छोड़कर मौके से फरार हो गया। रात को ही थानाध्यक्ष स्योहारा नरेंद्र सिंह गौड़ मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

संबंधित समाचार