यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 24 अप्रैल से होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 24 अप्रैल से शुरू होंगी। हाई स्कूल की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 10 मई तक चलेंगी तो वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक आयोजित होंगी। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार 56,03,813 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाई स्कूल में …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 24 अप्रैल से शुरू होंगी। हाई स्कूल की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 10 मई तक चलेंगी तो वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक आयोजित होंगी। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार 56,03,813 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

हाई स्कूल में 29 लाख 94 हजार 312 और इंटरमीडिएट में 26 लाख 9 हजार 501 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कोरोना संक्रमण संबंधी दिशानिर्देश लागू रहेंगे। छात्रों को एग्‍जाम सेंटर में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्‍क, सेनिटाइज़र एग्‍जाम के दौरान अनिवार्य होंगे। एग्‍जाम की पूरी डेटशीट भी जारी कर दी गई है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने परीक्षा की समय सारिणी घोषित करते हुए कहा कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।

संबंधित समाचार