बरेली: धोखाधड़ी में फंसे स्वास्थ्य जीवन इंडिया के डायरेक्टर्स
अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार के नेतृत्व में संचालित होने वाली कंपनी बताकर स्वास्थ्य इंडिया कंपनी के डायरेक्टर्स ने पूर्व मैनेजर के साथ धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि कंपनी ने उसके वेतन के साथ बैंक की पासबुक, पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी कागज भी रोक लिए हैं। अब पीड़ित अपने पैसे वापस लेने के लिए …
अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार के नेतृत्व में संचालित होने वाली कंपनी बताकर स्वास्थ्य इंडिया कंपनी के डायरेक्टर्स ने पूर्व मैनेजर के साथ धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि कंपनी ने उसके वेतन के साथ बैंक की पासबुक, पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी कागज भी रोक लिए हैं। अब पीड़ित अपने पैसे वापस लेने के लिए लगातार चक्कर लगा रहा है मगर उसके पैसे वापस नहीं किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर बारादरी पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाली अंजु भारद्वाज ने बताया कि उनके पति अभिषेक भारद्वाज को स्वास्थ्य जीवन इंडिया कंपनी के डायरेक्टर्स ने 2015 में कंपनी में ट्रेनिंग मैनेजर के रूप में ज्वाइन कराया था। 2017 में कंपनी के ट्रैवल विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया। वेतन नहीं मिलने पर नौकरी छोड़ दी।
आरोप है कि कंपनी ने उनके फोटो और प्रपत्रों के साथ जाली हस्ताक्षर कर कंपनी के दस्तावेजों में कंपनी के डायरेक्टर्स द्वारा सब्सक्राइबर दिखा दिया गया। बचत के लिए निवेश किए गए 1.45 लाख रुपये भी कंपनी वापस नहीं कर रही है। साथ ही उनके फोटो व प्रपत्रों के साथ फर्जी हस्ताक्षर कर गलत इस्तेमाल कर रही है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अनुज मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, पूजा मिश्रा, अमित मिश्रा, अनूप मिश्रा और रोहित दुबे समेत करीब 10 लोगों के रिपोर्ट दर्ज की गई है।
