हल्द्वानी: पशुपालकों को मिनरल मिक्सर और कृमिनाशक दवाई बांटी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आत्मा परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को कोटाबाग विकासखंड के पतलिया गांव में पशुपालक विनोद शर्मा के आवास में फार्म स्कूल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें भीमताल से आए उप परियोजना निदेशक कमल किशोर पंत ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चंद्र जोशी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आत्मा परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को कोटाबाग विकासखंड के पतलिया गांव में पशुपालक विनोद शर्मा के आवास में फार्म स्कूल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें भीमताल से आए उप परियोजना निदेशक कमल किशोर पंत ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चंद्र जोशी ने पशुओं में होने वाली बांझपान की समस्या, थनैला और कृत्रिम गर्भाधान के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। डॉ. गरिमा बिष्ट उन्नत पशुपालन के बारे में पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी। कोटाबाग विकासखंड के पशु चिकित्सक डॉ संजीव पंत ने संतुलित पशु आहार देना, कैल्शियम देना, पशुओं को टैग लगाना और सेक्स सीमन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुशवाहा ने किया। इस कार्यक्रम में करीब 30 पशुपालक ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में पशुपालकों को मिनरल मिक्सर, कैल्शियम ऑर कृमिनाशक दवाई वितरित किया।

संबंधित समाचार