हरदोई: शिक्षकों की काउंसलिंग में खेल, आक्रोशित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
हरदोई, अमृत विचार। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अंतर्जनपदीय शिक्षकों की काउंसलिंग में पहले ही दिन खेल कर दिया। इसके विरोध में आर आर कालेज में शिक्षकों ने काउंसलिंग स्थल पहुंचकर विरोध जताया। बाद में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि काउंसलिंग संख्या …
हरदोई, अमृत विचार। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अंतर्जनपदीय शिक्षकों की काउंसलिंग में पहले ही दिन खेल कर दिया। इसके विरोध में आर आर कालेज में शिक्षकों ने काउंसलिंग स्थल पहुंचकर विरोध जताया। बाद में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि काउंसलिंग संख्या के अनुसार 05 प्रतिशत अधिक विद्यालय दर्शाने के बजाय 70 से 80 फीसद कम विद्यालय दर्शाए गए। साथ ही जो विद्यालय दर्शाए गए हैं वो दूर दराज के ब्लाक वाले हैं।
