पीएम मोदी 16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव स्मारक का करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। महाराजा सुहेलदेव की जयंती यानि 16 फरवरी को चितौरा झील पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। सहेुलदेव की जयंती पर उनकी याद में स्मारक बनाया जाएगा। जिसकी आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बहराइच में मौके पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम …

लखनऊ, अमृत विचार। महाराजा सुहेलदेव की जयंती यानि 16 फरवरी को चितौरा झील पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। सहेुलदेव की जयंती पर उनकी याद में स्मारक बनाया जाएगा। जिसकी आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बहराइच में मौके पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बहराइच और श्रावस्ती के लिए कुछ बड़ी सौगातों की भी घोषणा हो सकती है। इससे चित्तौरा झील पर स्थित महाराजा सुहेलदेव की कर्मस्थली को अब एक अलग पहचान मिलेगी। सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी चित्तौरा झील और महाराज सुहेलदेव के स्मारक के सुंदरीकरण के कार्यकमों का शिलान्यास भी करेंगे।

स्मारक स्थल पर सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा भी लगेगी। वहीं, भाजपा सरकार ने सहेुलदेव के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किये थे। साथ ही ट्रेन भी चलाई थी। बता दें कि चितौरा झील मुनि अष्टावक्र की तपोस्थली भी रहा है। बहराइच और उसके आसपास के क्षेत्र ऐतिहासिक और पौराणिक रूप से काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। पौराणिक धर्म ग्रंथों के मुताबिक बहराइच को ब्रह्मा ने बसाया था। यहां सप्त ऋषि मंडल का सम्मेलन भी कराया गया था। चित्तौरा झील के तट पर त्रेता युग के मिथिला नरेश महाराजा जनक के गुरु अष्टावक्र ने वहां तपस्या की थी।

संबंधित समाचार