अयोध्या: साढ़े 3 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की राम जन्म भूमि थाना पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल साढ़े 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सभी के खिलाफ पुलिस में अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके चालान किया है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की राम जन्म भूमि थाना पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल साढ़े 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सभी के खिलाफ पुलिस में अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके चालान किया है।

शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने सभी के खिलाफ अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है और सभी का चालान किया है।

संबंधित समाचार