बरेली: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को नहीं करा पाए पंजीकरण, तो घबराना नहीं, मिलेगा मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो छात्र पंजीकरण नहीं करा पाएं है उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए एक और मौका दिया है। वह अब पंजीकरण कराकर परीक्षा में शामिल हो …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो छात्र पंजीकरण नहीं करा पाएं है उनके लिए यह एक अच्छी खबर है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए एक और मौका दिया है। वह अब पंजीकरण कराकर परीक्षा में शामिल हो सकते है। इसके लिए बोर्ड ने एक स्पेशल विंडो खोली है, जहां 22 से 25 फरवरी तक छात्र अपना ऑनलाइन आवेदन करा सकते है।

सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से कई प्राइवेट छात्र छूट गए थे जो अपना पंजीकरण नहीं करा पाए थे। ऐसे बच्चों के लिए अब सीबीएसई ने एक अंतिम मौका दिया है। पंजीकरण के लिए छात्रों को सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते है।

उन्होंने बताया कि सीबीएसई में प्राइवेट फार्म वही छात्र भर सकते है, जो पिछली बार फेल हुए थे या फिर रोल नंबर मिलने के बाद भी परीक्षा नहीं दे सके थे। छात्रों को आवेदन करने से पहले अपने सभी विवरण तैयार रखने होंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी को भेजना नहीं है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख अब बढ़ायी नहीं जाएगी। छात्र केवल 25 फरवरी को शाम पांच बजे तक ही आवेदन कर सकते है।

1 मार्च से शुरू प्रैक्टिकल, 11 जून तक चलेंगे
सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही है। जो कि बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन 11 जून तक चलेंगी। सभी स्कूलों को इन्हीं दिनों के बीच में प्रैक्टिकल परीक्षाओं को पूरा कराना होगा। 11 जून के बाद किसी भी छात्र का प्रैक्टिकल नहीं होगा। इसके लिए बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए है। सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि प्रैक्टिकल के लिए 25 छात्रों के बैच को सब-ग्रुप में विभाजित कर शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। हर ग्रुप के एग्जाम के बाद छात्रों, शिक्षकों के साथ लैब में ही ली गई ग्रुप फोटो सीबीएसई के प्रैक्टिकल एप पर अपलोड करनी होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड से ही परीक्षक और निरीक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।

सीबीएसई के 1 अप्रैल से शुरू होंगे नए सत्र, आदेश जारी
कोरोना वैक्सीनेशन के साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के आदेश जारी किए है। साथ ही 31 मार्च से पहले 9वीं और 11वीं तक की परीक्षाएं भी आयोजित करने की बात कही है।

सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को आदेश प्राप्त हुआ कि सभी सीबीएसई स्कूल 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करें। ताकि इस वर्ष की वजह से अगले वर्ष की पढ़ाई पर असर न पड़े। उन्होंने बताया कि आदेश के मुताबिक स्कूलों में सभी परीक्षाएं के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन होगा। परीक्षा हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा।

सभी बच्चे मास्क पहनकर ही स्कूलों में प्रवेश करेंगे। पूरे वर्ष स्कूलों में पढ़ाई नहीं होने की वजह से 31 मार्च तक परीक्षाओं से बच्चों को तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को ब्रिज कोर्स चलाने की भी सलाह दी है। इससे बच्चों में लर्निंग गैप को भी दूर किया जा सकता है।

संबंधित समाचार