बरेली: व्हाइट कोट सेरेमनी मनाकर किया एमबीबीएस छात्रों का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में व्हाइट कोट सेरेमनी के रूप में नए एमबीबीएस बैच के छात्रों का स्वागत शुक्रवार को किया गया। इस दौरान सभी छात्रों ने व्हाइटकोट पहनकर शपथ ली। कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति डा.केशव अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति …

अमृत विचार, बरेली। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में व्हाइट कोट सेरेमनी के रूप में नए एमबीबीएस बैच के छात्रों का स्वागत शुक्रवार को किया गया। इस दौरान सभी छात्रों ने व्हाइटकोट पहनकर शपथ ली। कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति डा.केशव अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डा.अशोक अग्रवाल, कुलपति डा.लता अग्रवाल, प्रति कुलपति डा.किरण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।

बरेली इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कालेज व अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित हुई एमबीबीएस छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते यूनीवर्सिटी के कुलाधिपति डा.केशव अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डा.अशोक अग्रवाल, कुलपति डा.लता अग्रवाल, प्रति कुलपति डा.किरण अग्रवाल।

इस मौके पर कुलाधिपति डा.केशव अग्रवाल ने छात्रों को उनके जीवन के नए और महत्वपूर्ण अध्याय के शुरू होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सभी अब चिकित्सक बनने जा रहे हैं। जब भी मरीज से बात करें तो उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनें और उनके हर सवाल का जबाब दें। वहीं प्रति कुलाधपित डा.अशोक अग्रवाल ने छात्रों को पढ़ाई के अलावा खेल कूद में रूचि लेने के लिए प्रेरित किया।

बरेली इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज व अस्पताल मे व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान सम्बोधित करती प्रति कुलपति डॉ. किरण अग्रवाल।

कुलपति डा.लता अग्रवाल ने व्हाइट कोट का महत्व बताते हुए कहा कि सफेद रंग शांति, पवित्रता, ईमानदारी का प्रतीक माना जाता है। चिकित्सक जिस प्रकार मरीजों को नया जीवन प्रदान करते हैं, उसी प्रकार सफेद रंग शीतलता देता है। इस मौके पर प्रति कुलपति डा.किरण अग्रवाल ने कहा कि आपने जो व्हाइट कोट पहना है यह बड़ी जिम्मेदारी है। चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के दौरान कई प्रकार के अनुभव आपको मिलेंगे, जो भविष्य में लाभदायक होंगे।

इस दौरान रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. चंद्र मोहन ने छात्रों को उनके कर्तव्यों को याद दिलाते हुए शपथ दिलाई कि वह अपने पेशे से जुड़े सभी कर्तव्यों का पालन करेंगे। अंत में सभी छात्रों ने व्हाइट कोट पहनकर शपथ ली कि वह अपनी व संस्थान की गरिमा को बनाकर रखेंगे। इस मौके पर कैंसर रोग विशेषज्ञ डा.अर्जुन अग्रवाल, डा.चीना गर्ग, डा.शालिनी चंद्रा, डा.इरम शेफाली, डा.राकेश गुप्ता, डा.बिस्वाजीत दास, डा.शशिकांत वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार